बॉलीवुड नाइट के कलाकारों को डीएम ने किया सम्मानित:सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति

📅 Published: December 27, 2025 | 📂 Category: India Up

आजमगढ़ महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं शनिवार दिन में श्री मिलेट्स प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता भी की थी। एक दिन पूर्व आजमगढ़ महोत्सव में काव्य पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में काव्य पाठ करने वाले कवियों ने अपनी सहभागिता की थी। शुक्रवार को आजमगढ़ महोत्सव में कवि सर्वेश अस्थाना डॉक्टर सुनील जोगी शंभू शिखर प्रियांशु गजेंद्र नीलोत्पल मृणाल मणिका दुबे और विकास बौखल ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। जहां मध्य प्रदेश से आई मनिका दुबे ने नहीं करता मिलन का मन तुम्हारा मुझे ही क्यों भला बेताबियां हैं जैसे एक से बढ़कर एक काव्य पाठ के माध्यम से जनता का मनोरंजन किया। वहीं नीलोत्पल ने कहां गया मेरा हो दिल तो सलोना रे जैसे गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से सिस्टम सरकार और पुलिस कर्मियों पर जमकर व्यंग्य किया। बॉलीवुड नाइट के कलाकारों का डीएम ने किया सम्मान आजमगढ़ के राजकीय पॉलिटेक्निक में चल रहे आजमगढ़ महोत्सव के चौथे दिन बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम का जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। कार्यक्रम के चौथे दिन इंडियन आइडल फेम जतिन निगम आयुषी पांडे उमंग ने बॉलीवुड गानों पर शानदार प्रस्तुति देकर जनता का जमकर मनोरंजन किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने लोग गायन एकल गायन लोक नृत्य एकल नृत्य पर प्रस्तुति दी। जिले के डीएम रविंद्र कुमार और सीडीओ परीक्षित खटाना ने प्रशस्ती पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *