भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर जल्द लग सकती है मोहर:जौनपुर में भूपेंद्र सिंह ने दिए संकेत, महिला-ब्राह्मण पर दांव खेल सकती है पार्टी

📅 Published: December 5, 2025 | 📂 Category: India Up

जौनपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को फॉर्म भरने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 के माध्यम से लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। पार्टी का स्पष्ट मत है कि पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल किया जाए और अपात्रों को हटाया जाए।विपक्ष द्वारा एसएआर कार्यक्रम को आम आदमी के अधिकार छीनने और भविष्य में आरक्षण व पहचान खत्म करने का प्रयास बताया जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि यह ‘धोखे का समय’ है, इस पर भूपेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष समाज में नकारात्मक एजेंडा चला रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं के बारे में बयानबाजी करके देश के लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करना चाहते हैं। सिंह ने जोर देकर कहा कि देश की जनता यह सब जानती है।सिंह ने स्पष्ट किया कि एसएआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का विशेष अभियान हर साल चलता है, लेकिन यह अभियान 20 साल बाद चलाया गया है।उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां विपक्ष ने इस अभियान के विरोध में मार्च निकाला था। हालांकि, जब अंतिम मतदाता सूची जारी हुई तो किसी भी राजनीतिक दल ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। चुनाव हुए और परिणामों के बाद विपक्ष ने संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। सिंह ने विपक्ष के लोगों से आग्रह किया कि संवैधानिक व्यवस्था के हिसाब से हमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में नकारात्मक बातें और गुमराह करने वाले एजेंडा चलाने से काम सफल नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान को भविष्य में किस प्रकार आगे बढ़ाना है, इस पर भी चर्चा की। एक अन्य मामले पर टिप्पणी करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार और सरकारी एजेंसियां दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियां इस संबंध में जांच कर रही हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी गिरफ्तारी होगी। उनकी जांच की व्यापकता है और जो भी दोषी है सरकार उन सबके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करेगी। अखिलेश द्वारा यह कहने पर की अब बाबा का बुलडोजर इन पर क्यों नहीं चल रहा है उन्होंने कहा कि बुलडोजर का जहां तक विषय है जांच के बाद जो भी अपराधी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।वही नए प्रदेश अध्यक्ष के मामले पर महिला या ब्राम्हण चेहरे पर पार्टी अपना दांव खेल सकती है। इस पर संकेत देते हुए कहा कि जल्दी इस पर काम चल रहा है सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा पार्टी तय करेगी संभावना है सबके लिए बनी हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *