यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करने के इच्छुक कंपनियों के लिए अच्छा मौका है। प्राधिकरण ने 22 भूखंडों की योजना शुरू की गई है। इसमें 12 जनवरी से आवेदन किया जा सकेगा। आखिरी तारीख 11 फरवरी है। यीडा सिटी के सेक्टर-28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है। अब तक 101 भूखंड हो चुके आवंटित यहां मेडिकल उपकरण से संबंधित कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जाने है। अब तक 101 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें से एक कंपनी कार्यशील हो चुकी है। बाकी को मौके पर कब्जा दिया जा चुका है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक 1000, 2100 और 5940 वर्गमीटर के 22 भूखंडों की योजना है। इसमें सबसे ज्यादा 11 भूखंड 1000 वर्गमीटर के हैं। वहीं, 2100 वर्गमीटर के नौ और 5940 वर्गमीटर के दो भूखंड हैं। 12 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन इसमें ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी से किए जा सकेंगे। बता दे मेडिकल डिवाइस पार्क में बनने वाले उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। लॉजिस्टिक्स और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मेडिकल डिवाइस के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल-मेडिकल डिवाइस (ईपीसी-एमडी) के लिए मोबाइल ऐप बेस्ड डिजिटल आईटी सेटअप तैयार किया जा रहा है।
मेडिकल डिवाइस पार्क में 22 भूखंड की योजना:11 फरवरी तक कर सकते है आवेदन, 1000 से 5940 वर्गमीटर तक के भूखंड
📅 Published: January 11, 2026 |
📂 Category: India Up
