मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में सोमवार को अंकित भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पैदल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से शुरू कर छात्रों ने प्रशासनिक भवन तक जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
कार्रवाई न होने से बढ़ रहे अपराधियों के हौंसले
इस दौरान छात्र नेता शशिकांत गौतम ने कहा कि अंकित भंडारी के साथ हुई घटना ने पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। यदि ऐसे मामलों में समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। उन्होंने सरकार से समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। अनुज भड़ाना ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। जब तक अंकित भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं आकाश भड़ाना ने सरकार पर दिखावटी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब ज़मीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है। प्रदर्शन के दौरान “अंकित भंडारी को न्याय दो”, “दोषियों को फांसी दो” और “न्याय में देरी, न्याय से इनकार” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन के अंत में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अंकित भंडारी को श्रद्धांजलि दी और चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो विश्वविद्यालय परिसर से लेकर जिला मुख्यालय तक व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
मेरठ में अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन:CCSU में छात्र नेताओं ने साथियों के साथ किया पैदल मार्च, लगाए नारे
📅 Published: January 5, 2026 |
📂 Category: India Up
