मैनपुरी में जीटी रोड किनारे मिला बेसुध युवक:जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका, मुंह से निकल रहा था झाग

📅 Published: December 6, 2025 | 📂 Category: India Up

कुरावली में देर रात जीटी रोड स्थित बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक बेसुध हालत में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर कोबरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा था। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह नशे में है, लेकिन जब उसके मुंह से सफेद झाग निकलता देखा, तो उन्होंने तुरंत कोबरा पुलिस को सूचना दी। यह घटना देर रात की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कोबरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ऑटो के जरिए कुरावली सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। युवक अभी भी पूरी तरह बेहोश है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को घटनास्थल से युवक के पास एक थैला मिला, जिसमें कुछ कपड़े रखे हुए थे। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक संभवतः कोई राहगीर था, जो यात्रा के दौरान जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसकी पहचान और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद ही उसके साथ हुई घटना और वह इस हालत में कैसे पहुंचा, इसका खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस युवक के उपचार और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *