यूपी भाजपा की लखनऊ में SIR को लेकर बड़ी बैठक हो रही है। इसमें विधायकों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को बुलाया गया है। सीएम योगी, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी मौजूद हैं। कार्यशाला में नेताओं को बताया जाएगा कि SIR में सिर्फ 4 दिन बचे हैं, इसलिए भाजपा से जुड़े लोगों को जल्द से जल्द नाम जुड़वाने के लिए अलर्ट रहें। 31 दिसंबर को लिस्ट जारी होने के बाद अपने-अपने बूथ पर चेक कर लें कि कोई फर्जी मतदाता तो नहीं जुड़ गया है। अगर ऐसा है तो उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाएं और नाम कटवाएं। खासकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर नजर रखें। इससे पहले यूपी भाजपा मुख्यालय में शनिवार को अहम बैठक हुई थी। CM योगी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के काम पर नाराजगी जाहिर की थी। योगी ने पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजदूगी में कहा था कि सपा के कार्यकर्ता SIR को लेकर काफी सक्रिय हैं। उनके लोग अपने मतदाताओं के नाम जुड़वा रहे हैं, हमारे मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ता SIR को लेकर जमीन पर काम नहीं कर रहे। भाजपा की बैठक में क्या-क्या चल रहा है, जानने के लिए स्क्रोल करिए…
यूपी भाजपा की SIR पर लखनऊ में बड़ी बैठक:विधायकों और जिलाध्यक्षों को बुलाया गया, फर्जी मतदाताओं को पहचाने की ट्रेनिंग देंगे
📅 Published: December 21, 2025 |
📂 Category: India Up
