रामपुर में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया:वोट और संविधान बचाने की शपथ ली, बोले-देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा

📅 Published: December 28, 2025 | 📂 Category: India Up

रामपुर में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित और पूर्व कांग्रेस विधायक संजय कपूर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने लोकतंत्र की मजबूती, वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की गई। वक्ताओं ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने से लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी का 140 वर्षों का यह सफर संघर्ष, बलिदान और जनसेवा का प्रतीक रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और वोट बचाने की शपथ ली। नेताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ते खतरों को देखते हुए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने वोट के अधिकार को समझे और उसका सही उपयोग करे। कांग्रेस पार्टी ने आने वाले समय में जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। कार्यक्रम में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिन पर कांग्रेस लगातार जनता की आवाज़ उठाती रही है। इस दौरान कांग्रेस के झंडे को सलामी दी गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आम लोगों से जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारों के साथ हुआ।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *