लखनऊ- तीन दिवसीय मेडिकल एक्सपो इंडिया 2025 का आगाज:150 से ज्यादा कंपनियों के लगे स्टॉल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

📅 Published: December 19, 2025 | 📂 Category: India Up

लखनऊ में शुक्रवार को मेडिकल एक्सपो इंडिया 2025 का भव्य उद्घाटन हुआ। 3 दिन तक चलने वाले इस इवेंट में 150 कंपनियों के 500 से ज्यादा ब्रांड्स डिस्प्ले पर है। इनमें करीब आधा दर्जन विदेशी कंपनियां भी शामिल है। एक्सपो का औपचारिक शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने यूपी को बेस्ट क्लास मेडिकल सर्विस प्रदान करने टॉप राज्यों में से एक बताया। मरीजों को टॉप क्लास ट्रीटमेंट मिल रहा इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और उपकरणों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल एक्सपो इंडिया जैसे आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, व्यापार और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट पर फोकस करते हुए सभी को एक मजबूत मंच प्रदान करते है।उन्होंने कहा कि यूपी के मरीजों को टॉप और वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधा मुहैया हो रही है। मेडिकल प्रोजेक्ट लांच करने वाले के लिए बेहद फायदेमंद होगा रमेश त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल एक्सपो इंडिया 2025 में देश-विदेश की 150 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। जो मेडिकल इक्विपमेंट, डायग्नोस्टिक डिवाइसेज, लैब उपकरण, सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स, ICU और ओटी तकनीक, फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन उत्पाद और हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस का प्रदर्शन कर रही हैं। ये आयोजन अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, डायग्नोस्टिक सेंटर्स और मेडिकल डीलर्स के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होगा। इन 5 शहरों में होता हैं इसका आयोजन मेडिकल एक्सपो के इवेंट आर्गेनाइजर रमेश त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ के अलावा अहमदाबाद, इंदौर, गुवाहाटी और कोलकाता में इसका आयोजन हुआ है। ये मेडिकल एक्सपो का 15वां एडिशन है। लखनऊ में अब तक सात एडिशन हो चुके है। ये आठवां आयोजन हो रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *