लखनऊ में टैक्स कलेक्शन में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए 7 जोनल अधिकारियों के वेतन रोक दिए हैं। इसके साथ ही 19 टीएस और आरआई के वेतन रोके गए हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त ने अचानक टैक्स की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की। इसमें कई कई कर्मचारी देरी से जुड़े और कई लोगों फील्ड में एक्टिव नहीं मिले। ऐसे में इन कर्मचारियों की सूची बनाकर इनको नोटिस जारी करने के साथ में इनका वेतन रोकने का निर्देश नगर आयुक्त ने दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन करीब 1 करोड़ रुपए सभी जोन टैक्स कलेक्शन कर रहे हैं। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। इस दौरान करीब 2 करोड़ रुपए टैक्स कलेक्शन सभी जोन हर दिन करें। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि इस फाइनेंशियल ईयर में 3 महीने बचे हैं। ऐसे में नगर निगम ने पिछले साल की तुलना में अभी तक 62 करोड़ रुपए अधिक टैक्स कलेक्शन किया है, लेकिन यह पिछले साल से 100 करोड़ रुपए से अधिक रहना चाहिए। इसका लक्ष्य दिया गया है। इसमें लापरवाही होने पर जोनल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। वह तय करें कि उनके जोन में कैसे टैक्स कलेक्शन बढ़ेगा।
लखनऊ में जोनल कर्मचारियों का वेतन रुका:टैक्स कलेक्शन में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, 26 कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन
📅 Published: January 8, 2026 |
📂 Category: India Up
