लखनऊ में ‘सबको हुनर, सबको काम’ के संकल्प के साथ कौशल विकास केंद्रों के निरीक्षण किया। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के सभी कौशल विकास केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनपदों में प्रशिक्षण केंद्रों का क्षेत्रीय भ्रमण कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना, उनके कौशल को मजबूत करना रोजगार से जोड़ना उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का प्रमुख उद्देश्य है। वहीं सहायक निदेशक आशीष कुमार ने “सबको हुनर, सबको काम” के ध्येय को दोहराते हुए कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना सभी प्रशिक्षण भागीदारों की जिम्मेदारी है, ताकि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। कपिल देव अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह ने कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों का क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान मिशन की टीम भी उनके साथ मौजूद रही। भ्रमण का उद्देश्य केंद्रों पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा। नए बैचों की प्रारंभिक स्थिति का आकलन तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान अपर मिशन निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी ली, फीडबैक प्राप्त किया।
लखनऊ ‘सबको हुनर, सबको काम’ अभियान का निरीक्षण:ट्रेनिंग गुणवत्ता पर जोर , कपिल अग्रवाल बोले- युवाओं को हुनरमंद बनाना लक्ष्य
📅 Published: December 13, 2025 |
📂 Category: India Up
