लखीमपुर-भीरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शव सड़क किनारे मिला, परिवार को सूचना

📅 Published: December 11, 2025 | 📂 Category: India Up

लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में भीरा-लखीमपुर मार्ग पर दाउदपुर के पास एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव गुजारा निवासी सटल्लू यादव के पुत्र छुटकन यादव (36) के रूप में हुई है। उनके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। जानकारी के अनुसार, छुटकन यादव सुबह पैदल घर से निकले थे। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा थी कि वह अपना खेत देखने गए थे। सुबह करीब 8 बजे लोगों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से बातचीत कर युवक की पहचान की और उसके परिवार को सूचित किया। परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि गोला क्षेत्र में इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है, जिससे सड़कों पर दृश्यता 5 से 10 मीटर तक ही रह जाती है। अत्यधिक कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *