ललितपुर में रविवार को कंपनी बाग में बुन्देलखण्ड विकास सेना की एक बैठक हुई। इसमें नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रतिदिन की जा रही कार्रवाई पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि इन कार्रवाइयों से जनता और व्यापारियों में भय का माहौल है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि ललितपुर नगर पालिका बिना किसी ठोस गाइडलाइन के केवल खानापूर्ति के उद्देश्य से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाना उचित है, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति के अभाव में हटाया गया अतिक्रमण अगले ही दिन फिर से लग जाता है। टीटू ने सुझाव दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए और एक स्पष्ट गाइडलाइन बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति हटाए गए अतिक्रमण को अगले दिन उसी जगह फिर से करता है, तो नगर पालिका परिषद को उस पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके साथ ही, जिन गरीब फल और सब्जी विक्रेताओं को हटाया जाए, उन्हें अपनी आजीविका चलाने के लिए प्रशासन द्वारा उचित स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि व्यापारियों द्वारा नालियों को ढकने के लिए बिछाए गए अस्थायी पत्थरों को न तोड़ा जाए। इसके बजाय, नालियों पर किए गए पक्के निर्माण को नियमानुसार हटाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, व्यापारियों को धूप और बारिश से बचने के लिए बिना पिलर के चार फुट की चादरें लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। बुन्देलखण्ड विकास सेना ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि सड़क पर सब्जी, फल, कपड़े और होजरी का हाथठेला लगाने वाले पटरी दुकानदारों को नगर पालिका द्वारा उचित स्थान दिया जाए। इससे सड़कों पर ठेलों से फैलने वाले अतिक्रमण पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सकेगी। बैठक में राजकुमार कुशवाहा,अमर सिंह बुंदेला, कदीर खां, फूलचंद रजक, संजू राजा, रामप्रकाश झा, खुशाल बरार, देवेन्द्र राजा,गनेश कुशवाहा,शरवर खां, रमेश कुशवाहा, जगदीश प्रसाद झा, बलराम बाल्मीकि , नन्दराम कुशवाहा, लालचंद रजक, रामसहाय राठौर,सोनसिंह, गफूर खां, कामता प्रसाद भट्ट, टिंकू, प्रकाश रैकवार काशीराम विश्वकर्मा, भैय्यन कुशवाहा उपस्थित रहे ।
ललितपुर में अतिक्रमण कार्रवाई पर बुविसे का रोष:संगठन प्रमुख बोले- जनता और व्यापारियों में भय
📅 Published: December 28, 2025 |
📂 Category: India Up
