ललितपुर में गृह कलह से परेशान एक युवती ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। यह घटना जखौरा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में हुई। सिरसी गांव निवासी राजू सहरिया की 18 वर्षीय बेटी प्रतीक्षा पिता की बात से नाराज होकर घर के बाहर स्थित 40 फुट गहरे पानी से भरे कुएं में कूद गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे कुएं में कूदते हुए देखा। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक युवक ने तुरंत कुएं में छलांग लगाकर पानी में डूब रही युवती को बचाया। इसके बाद, ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से युवती को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि युवती अपने पिता की कार्यशैली से परेशान थी। आए दिन होने वाली गृह कलह के कारण उसने यह कदम उठाया था।
ललितपुर में युवती ने कुएं में लगाई छलांग:ग्रामीणों ने बचाया, बोली- पिता से नाराज होकर कूदी गई
📅 Published: January 11, 2026 |
📂 Category: India Up
