ललितपुर बुधवार शाम कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम देवरी में सियार के हमले से 4 लोग घायल हो गए। खेत में काम कर रही 3 महिला किसानों सहित 4 लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें सभी घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं ग्रामीणों ने दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, भावनी बाई (45) पत्नी चैनू बुधवार शाम अपने खेत में सिंचाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से आए सियार ने उन पर हमला कर दिया। भावनी बाई के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने पत्थर फेंककर सियार को भगाने का प्रयास किया। इसके बाद सियार पास के खेत में काम कर रही सोमवती (30) पत्नी प्रदीप पर झपट पड़ा और उन्हें कई जगह काट लिया। किसानों के हस्तक्षेप से सियार वहां से भी भागा। लेकिन कुछ दूरी पर जाकर उसने फिर हमला कर दिया। घायल महिलाओं के अनुसार, सियार ने रामदेवी (28) और सूरतिया (55) पर भी हमला किया। जिससे वे दोनों भी घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में सियार की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा उपाय और पकड़ने की कार्रवाई की मांग की है।
ललितपुर में सियार के हमले से 4 लोग घायल:किसानों ने पत्थर मारकर भगाया, खेत में काम कर रही थी महिलाएं
📅 Published: December 17, 2025 |
📂 Category: India Up
