वाराणसी में यीशू के जन्म पर क्रिसमस की धूम:तस्वीरों में देखिए रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग गिरजाघर और फूलों की सजावट

📅 Published: December 24, 2025 | 📂 Category: India Up

वाराणसी में गुरूवार रात 12 बजे प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों में मसीही उत्साहित और उल्लास से सराबोर हैं। कैंटोमेंट के महागिरजा में क्रिसमस गांव सजाया गया, प्रभू यीशू ने जन्म लिया। रात 12 बजते ही यीशू आया की गूंज से गिरजाघर गूंज उठा। यीशू के जन्म पर मंगलगीत और कैरोल गाया गया। महागिरजाघर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है, इसमें कई रंग की झालरें, देशी और चाइनीज रोशनी, आकर्षक लड़ियां और एलईडी बल्ब लगाए गए हैं । इसके अलावा पूरे गिरजाघर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रोशनी के अलावा पूरा परिसर रंग बिरंगे देशी-विदेशी फूलों से महक उठा है। इसमें प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां हैं। शनिवार को भी शहरभर के चर्चों में सजावट का दाैर देर रात तक जारी रहा। केवल गिरजाघर ही नहीं शहर के बाजारों, मॉल और सिनेमा हाॅल तक क्रिसमस की धूम है। गुरूवार रात क्रिसमस पर यीशु के आगमन की खुशी में चर्चों से लेकर मसीही घरों तक रौनक नजर आई। फादर जॉन अब्राहम ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी में हम सभी एक महीने से लगे थे और आज वो दिन आ गया। महागिरजाघर में बालरूप में यीशु और स्टार फ्रेम के साथ सेल्फी पाॅइंट बना है। लकड़ी पर एलईडी लाइटिंग से 50 फीट क्रिसमस ट्री और कृत्रिम फूल-पत्तियों से 20 फीट क्रिसमस ट्री बना है। जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है, वहीं ईशू के उपदेश देते हुए झांकी हर किसी को रोक रही है। गिरजाघर और कॉलोनियों में गूंज रहे कैरोल मसीही कॉलोनियों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी है। सिगरा, तेलियाबाग, कैंटोंमेंट सहित अन्य मसीही बाहुल्य कॉलोनियों में आकर्षक सजावट हुई है। प्रभू यीशू के जन्म के बाद सभी घरों में कैरोल गूंज रहे हैं।
शहर में कालोनियां और प्राचीन चर्च भी जगमग हैं। प्रसिद्ध लाल चर्च, सिगरा सेंट पॉल चर्च, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, सेंट थॉमस चर्च गिरजाघर, बरेका, लंका, शिवपुर, चांदमारी आदि इलाकों के चर्चों में तैयारियों ने मन मोह लिया। कठपुतली नृत्य, डांस ड्रामा, धार्मिक पुस्तकों व हस्तकला से निर्मित उत्पादों का स्टाल लगेगा। तीन दिन तक मेला लगेगा। चर्चों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। बाजारों में रंग-बिरंगे सेंटा क्लॉज की ड्रेस, दाढ़ी, क्रिसमस ट्री की मांग देखी गई। लोगों ने दुकान, मॉल और घरों पर क्रिसमस ट्री सजाया है। कंपाउंड के लोगों ने हाथों से बनाई झालरें

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *