विश्व हिन्दी दिवस पर हिंदी को प्राथमिकता देने का आह्वान:विश्व जनचेतना ट्रस्ट की अपील- हिंदी में जागरूकता और एकता का विस्तार करें

📅 Published: January 10, 2026 | 📂 Category: India Up

प्रयागराज में विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत और लेटरेरी क्लब (इलाहाबादी साहित्यिक अड्डा) ने मिलकर विश्व हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत ने हिंदी को मीडिया, साहित्य और सामाजिक संवाद में प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। साकिब सिद्दीकी बादल ने कहा कि हिन्दी केवल हमारी अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि हमारी आत्मा की भाषा है। उन्होंने कहा कि जब मीडिया हिंदी में ईमानदारी, संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ संवाद करता है। तब समाज में जागरूकता, एकता और मूल्यबोध का विस्तार होता है। ट्रस्ट रचनात्मक पत्रकारिता, साहित्यिक अभिव्यक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने के लिए हिंदी के माध्यम से सतत प्रतिबद्ध है। मीडिया, साहित्य और सामाजिक संवाद में हिंदी को प्राथमिकता देंगे। युवा पीढ़ी को हिंदी के प्रति गर्व, सम्मान और आत्मीयता से जोड़ेंगे। भाषा के माध्यम से राष्ट्र, संस्कृति और मानवता की सेवा करेंगे। कविता के माध्यम से बादल ने कहा हिन्दी से ही चेतना है, हिंदी से ही संवेदना है। उन्होंने सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *