संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज:वर्ष 2025 के अंतिम जुमे पर CCTV से निगरानी, RRF-PAC तैनात

📅 Published: December 26, 2025 | 📂 Category: India Up

संभल की शाही जामा मस्जिद में वर्ष 2025 के अंतिम जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। इस दौरान दो थानों की पुलिस के साथ RRF-PAC बल भी तैनात रहा। धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर नाकाबंदी की गई थी। नमाजियों के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सीओ आलोक भाटी ने नमाज की निगरानी की। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद के बीच शुक्रवार को दोपहर 1:40 बजे जुमे की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के बाद शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए। पुलिस-प्रशासन जामा मस्जिद और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी कर रहा है। क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा और सत्यव्रत पुलिस चौकी इंचार्ज आशीष तोमर पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करते रहे। मस्जिद सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि नमाज बहुत अच्छे माहौल में अदा की गई। हर बार की तरह इस जुमे में भी लगभग 500-600 लोग मौजूद रहे। उन्होंने भाईचारा कायम रखने और देश-प्रदेश सहित खासकर संभल में अमन-शांति के लिए दुआ कराई। सीओ आलोक भाटी ने जानकारी दी कि सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त बल तैनात किया गया था। सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी की गई और पहले की जुमे की नमाज की तरह आज भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *