सड़क दुर्घटना में किसान की मौत:तेज रफ्तार कार ने सड़क पार करते समय मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

📅 Published: December 31, 2025 | 📂 Category: India Up

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के माधुरी एयरपोर्ट के निकट तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे किसान को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल किस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान किस की मौत हो गई। महेश मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों की तरफ से शिकायत मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सड़क पार करते समय हुआ हादसा आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के दर्शन गांव के रहने वाले जयप्रकाश सिंह 62 खेती करते थे। जयप्रकाश सिंह पचखोरा साधन सहकारी समिति पर धान बेचने के लिए अपना नंबर लगाए हुए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। कार की टक्कर लगते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल किस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *