समाज सेवा से किया नए साल का स्वागत:गोरखपुर की अग्रवाल महिला समिति ने जिला महिला अस्पताल में बांटे 100 वेपोराइजिंग मशीन

📅 Published: December 31, 2025 | 📂 Category: India Up

गोरखपुर की अग्रवाल महिला समिति की ओर से नए साल पर समाजसेवा के करते हुए जिला महिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 100 वेपोराइजिंग मशीनों का वितरण किया गया। इलाज के दौरान सुविधा मिलेगी इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन को मशीनें सौंपते हुए कहा कि इन मशीनों से महिला मरीजों को इलाज के दौरान काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष, सचिव और अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। अस्पताल प्रशासन ने की प्रशंसा अस्पताल प्रशासन ने अग्रवाल महिला समिति के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। समिति की ओर से समय-समय पर समाजहित में किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी समिति द्वारा इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य किए जाते रहेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *