साल के पहले वीकेंड पर हजारों पर्यटाकों ने कया ताजदीदार:सर्द हवाओं में भी कम नहीं दिखा उत्साह, पूर्वी और पश्चिमी गेट पर लगीं लाइन

📅 Published: January 3, 2026 | 📂 Category: India Up

नए साल 2026 के पहले वीकेंड पर ताजमहल देखने हजारों पर्यटक आगरा पहुंचे। कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं और बादलों की छांव के बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं दिखा। सुबह से ही ताजमहल के सभी प्रवेश द्वारों पर भीड़ नजर आई। सबसे ज्यादा भीड़ पश्चिमी गेट पर देखने को मिली, जहां पर्यटक घंटों लाइन में खड़े रहे। वहीं पूर्वी गेट, जिसे वीवीआईपी गेट भी कहा जाता है, वहां भी दिनभर भारी भीड़ बनी रही। अनुमान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 30 से 40 हजार पर्यटक ताजमहल पहुंच रहे हैं और रविवार को भी यही संख्या बने रहने की उम्मीद है। पर्यटकों की भीड़ का असर शहर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। साल के पहले वीकेंड के चलते आगरा के कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। बेलनगंज से हाथी घाट जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह रास्ता संकरा होने के कारण यहां आए दिन ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन वीकेंड और पर्यटकों की अधिक संख्या से परेशानी और बढ़ गई। प्रशासन और यातायात पुलिस भीड़ को संभालने में जुटी रही, लेकिन दिनभर शहर की सड़कों पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *