सीतापुर में क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी में 3 आरोपी गिरफ्तार:ऐप से करते थे ठगी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद, 3 करोड़ की संपत्ति हुई थी कुर्क

📅 Published: December 14, 2025 | 📂 Category: India Up

सीतापुर में रविवार देर शाम Bombitex/Bmaxx क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से लोगों से धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जुड़े तीन अभियुक्त पहले से जेल में है और मुख्य अभियुक्त की करीब 3 करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी हैं एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं सीओ सिटी विनायक भोंसले के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस और साइबर/स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए Bombitex/Bmaxx क्रिप्टो एक्सचेंज एप के जरिए ठगी करने के प्रकरण में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित शर्मा पुत्र विपिन कुमार शर्मा निवासी करसण्डा, थाना सम्भूगंज, जनपद बाका (बिहार), सचिन कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम सलारपुर, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर तथा शौर्य वर्धन सिंह सेंगर पुत्र जितेन्द्र सिंह सेंगर निवासी यशोदानगर, गंगापुर कॉलोनी, थाना नौबस्ता, जनपद कानपुर नगर शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 4 अदद लैपटॉप और 6 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त Bombitex/Bmaxx क्रिप्टो एक्सचेंज एप के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने के बाद उनसे ठगी करते थे। साइबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के बारे में अहम जानकारियां मिलने की संभावना है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक दुर्गादत्त सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार रावत (साइबर थाना प्रभारी) तथा कांस्टेबल ओमबीर की अहम भूमिका रही। एएसपी आलोक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया जा रहा है। साथ ही इस प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *