सुल्तानपुर में मजदूर युवती से छेड़छाड़ का आरोप:पुलिस में शिकायत दर्ज, गहने छीनने का आरोप; पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया

📅 Published: December 5, 2025 | 📂 Category: India Up

सुल्तानपुर के करौदीकला स्थित एक भट्टे पर एक मजदूर युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने दो युवकों पर छेड़छाड़ करने और गहने छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि वह भट्टे पर नहा रही थी, तभी दो लड़के आए और उसे पकड़कर मुंह दबाने लगे। युवती के चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके गले से लॉकेट और कान-नाक की बालियां छीन लीं। पीड़िता के अनुसार, आरोपी कटघर क्षेत्र के निवासी हैं। युवती के भाई ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब दो लड़कियां टंकी पर नहाने गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लड़की के चिल्लाने पर उन्हें घटना का पता चला। पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। करौदीकला थाना प्रभारी ज्ञानेश दुबे ने बताया कि उन्हें इस संबंध में एक लिखित तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया गहने छीनने का आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *