सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर शिकंजा कसते हुए बुलंदशहर साइबर थाना पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा वीडियो अपलोड किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई दिल्ली की साइबर टीम द्वारा की गई तकनीकी जांच के बाद की गई है। मामला सामने आने के बाद एक बार फिर साइबर अपराधों को लेकर पुलिस की सतर्कता चर्चा में है। पुलिस के अनुसार, करीब पांच महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘मुस्कान’ नाम की यूजर आईडी से यह आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया था। साइबर मॉनिटरिंग के दौरान दिल्ली की साइबर टीम की नजर इस वीडियो पर पड़ी, जिसके बाद तकनीकी जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि जिस मोबाइल फोन से वीडियो अपलोड किया गया, वह बिजनौर निवासी राफिकन के नाम पर पंजीकृत है। वहीं, जिस सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो डाला गया, वह बिजनौर जनपद के थाना बजनार क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सुमायला के नाम पर पाया गया है।इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की रिपोर्ट साइबर थाना बुलंदशहर में दर्ज की गई है। आईटी एक्ट के साथ पोक्सो की धाराएं साइबर थाने के दरोगा आकाश दहिया ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामला अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए इसमें आईटी एक्ट के साथ पोक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी क्राइम की अपील—सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से करें उपयोग एसपी क्राइम नरेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी और सावधानी के साथ करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या गैरकानूनी सामग्री को न तो अपलोड करें और न ही साझा करें।उन्होंने यह भी आग्रह किया कि यदि ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड, FIR दर्ज:बुलंदशहर साइबर थाने में मामला, दिल्ली टीम की जांच के बाद कार्रवाई
📅 Published: December 18, 2025 |
📂 Category: India Up
