हरदोई के एक कंपोजिट विद्यालय में 8वीं कक्षा के छात्र ने अपने शिक्षक पर अश्लील हरकत और आपत्तिजनक बातचीत का गंभीर आरोप लगाया है। छात्र का दावा है कि क्लास के दौरान शिक्षक ने उसके साथ यह हरकत की, जिसका उसने स्कूल में ही विरोध करते हुए मामले को उजागर किया। इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र शिक्षक पर आरोप लगाता दिख रहा है, जबकि शिक्षक खुद को निर्दोष बता रहा है। स्कूल के अन्य लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर बातचीत रिकॉर्ड हुई है। 3 तस्वीरें देखिए… वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह ने तत्काल संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक टीम भी गठित की है। डॉ. सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला हरदोई के कछौना क्षेत्र के एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। इस घटना के बाद अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है। विभागीय अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हरदोई में शिक्षक पर अश्लील हरकत का आरोप, VIDEO:छात्र ने वीडियो बनाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से की शिकायत, जांच के निर्देश
📅 Published: December 5, 2025 |
📂 Category: India Up
