हाथरस के मोहल्ला खोड़ा हजारी में आज एक महिला और उसकी चार बेटियों के साथ मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी युवकों ने उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी भी की। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला के अनुसार, जब वह अपनी बेटियों के साथ घर पर थी, तब पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उन्हें ‘गंवार’ कहा। महिला और उसकी बेटियों ने इस बात का विरोध किया। पुलिस को भी घटना की जानकारी विरोध करने पर युवक और उसके साथ कुछ अन्य पड़ोसियों ने मिलकर महिला और उसकी चार बेटियों के साथ मारपीट की। महिला का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बेटियों के साथ छेड़खानी की। घटना के बाद, सभी घायल महिलाएं अपना उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाथरस में 'गंवार' कहकर पड़ोसियों ने महिला-दो बेटियों को पीटा:पीड़िता ने छेड़खानी का आरोप लगाया, , अस्पताल में भर्ती
📅 Published: December 27, 2025 |
📂 Category: India Up
