हाथरस में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:ट्रक का पहिया सिर के ऊपर चढ़ा, दो युवक बाल-बाल बचे

📅 Published: December 17, 2025 | 📂 Category: India Up

हाथरस के सासनी में एक सड़क हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार रात करीब 8 बजे आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर तिरंगा होटल के सामने एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पहचान सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी निवासी पवनेश के रूप में हुई है। पवनेश राजमिस्त्री का काम करता था। हादसे के वक्त वह अपने साले और एक अन्य युवक के साथ बाइक पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से पवनेश एक तरफ गिर गया, जबकि उसका साला और दूसरा युवक दूसरी तरफ गिरे। ट्रक पवनेश के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पवनेश की शादी चार साल पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और एक छोटी बच्ची है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *