हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम..VIDEO:बज्म-ए-विरासत के तीसरे दिन SEVENTIES बैंड ने मचाया धमाल, देर रात तक झूमे दर्शक

📅 Published: December 22, 2025 | 📂 Category: India Up

प्रयागराज में चल रहे कला, साहित्य और संस्कृति के महोत्सव बज्म-ए-विरासत के तीसरे दिन का आयोजन बेहद भव्य रहा। कार्यक्रम का समापन मशहूर बैंड SEVENTIES के लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ, जिसने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही बैंड SEVENTIES ने मंच संभाला, पूरा माहौल संगीत से गूंज उठा। बैंड के फेमस गायक धवल चांबले और मकरन ने अपने गानों से समां बांध दिया। बैंड की लोकप्रिय धुनों और दमदार परफॉर्मेंस पर दर्शक झूमते नजर आए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों ने लाइव कॉन्सर्ट का भरपूर आनंद लिया। बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और बज्म-ए-विरासत के तीसरे दिन का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। पूरा विडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें….

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *