हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ सन्नाटा गिरफ्तार:हापुड़ में तमंचा लहराने का वीडियो हुआ था वायरल, 23 मामले हैं दर्ज

📅 Published: January 3, 2026 | 📂 Category: India Up

हापुड़ के मीनाक्षी रोड पर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ सन्नाटा ने खुलेआम तमंचे लहराकर दहशत फैलाई। पकड़े गए बदमाश पर 23 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रोहित उर्फ सन्नाटा दोनों हाथों में अवैध तमंचे लिए सड़क पर चल रहा था। उसने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए यह जताने की कोशिश की कि उसे पुलिस या कानून का कोई डर नहीं है। कुछ देर के लिए पूरा इलाका थम सा गया। इसी दौरान एक राहगीर ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। कुछ ही सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे हापुड़ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में सन्नाटा का बेखौफ अंदाज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ सन्नाटा को रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही मीनाक्षी रोड और आसपास के इलाकों के लोगों ने राहत महसूस की। पुलिस के अनुसार, रोहित उर्फ सन्नाटा, जिसे मनोहर लाल उर्फ पाखंडी के नाम से भी जाना जाता है, मोहल्ला सादकपूरा, थाना नगर कोतवाली का निवासी है। वह एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ नगर कोतवाली में 23 मुकदमे दर्ज हैं। इलाके में लंबे समय से उसका खौफ बना हुआ था। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ सन्नाटा को रामपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *