हेरोइन ली,मुंह से आया झाग तो दोस्त ने जान ली:सोनभद्र में मरकरी नहर में शव फेंककर भागा, आरोपी पकड़ा गया

📅 Published: January 4, 2026 | 📂 Category: India Up

सोनभद्र पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की मरकरी नहर में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में एडिशनल एसपी ने आज उसका खुलासा किया एडिशनल एसपी ने बताया कि 2 जनवरी 2026 को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव के सामने नहर से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान नौडिहा, पन्नूगंज निवासी अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया यादव (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अखिलेश 23 दिसंबर 2025 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पन्नूगंज थाने में दर्ज थी। परिजनों की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज थाने में इस संबंध बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चार विशेष टीमें गठित की गईं थी इन टीमों ने साक्ष्य संकलन और विवेचना के बाद रविवार की सुबह गेरूई नर्सरी के पास से अभियुक्त सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज (लगभग 26 वर्ष) निवासी नरोत्तमपुर, पन्नूगंज को गिरफ्तार किया है एडिशनल एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है कि 23 दिसंबर की शाम उसने अखिलेश को फोन कर सजौर बुलाया था। सजौर से दोनों बंटी उर्फ सोनू उर्फ प्रतीक (लगभग 27 वर्ष) निवासी जैत, रॉबर्ट्सगंज, के पास गए और उससे हेरोइन खरीदी। उन्होंने एक मेडिकल स्टोर से दवा और इंजेक्शन भी लिए। इसके बाद वे सजौर स्थित एक मकान पर पहुंचे। अभियुक्त ने बताया कि उसने खुद को 5 एमएल और अखिलेश को 10 एमएल हेरोइन का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन के बाद अखिलेश के मुंह से झाग निकलने लगा। घबराहट में उसने अखिलेश का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद 24/25 दिसंबर की भोर में लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच उसने शव को अपनी बोलेरो गाड़ी में लादकर मरकरी नहर में फेंक दिया था। और फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *