300 रुपए न मिलने पर पत्नी ने दी जान:पेड़ से लटकता मिला शव, 200 रुपए देने पर पति से थी नाराज

📅 Published: December 11, 2025 | 📂 Category: India Up

गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदवतपुर गांव में 28 वर्षीय रीता पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक शीशम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, रीता ने यह कदम पति अभय पांडे से 300 रुपये न मिलने के बाद उठाया। अभय पांडे देर रात बोलोरो चलाकर घर लौटे थे। रीता ने उनसे पैसे मांगे, जिस पर अभय ने अपनी जेब से 300 रुपये में से 200 रुपये दिए। रीता पूरे 300 रुपये की मांग कर रही थी। पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद रीता घर से बाहर निकल गईं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन घने कोहरे के कारण उनका पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह कोहरा छंटने पर परिजनों को रीता का शव घर से कुछ ही दूरी पर शीशम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने तत्काल देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतका रीता पांडेय के पिता ने पति अभय पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
देहात कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के समदरिया विकारवा गांव के रहने वाले रामराखन ने अपनी बेटी रीता पांडेय की शादी 6 साल पहले चंदवतपुर गांव के रहने वाले अभय पांडे के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही इन दोनों के बीच कभी खाना खाने को लेकर कभी खाना बनाने को लेकर के आए दिन विवाद होता रहता था। ससुर गोकुल पांडे ने बताया कि 4 महीना पहले भी घर पर फांसी लगा रही थी। लेकिन हम लोगों ने बचा लिया था और पुलिस को सूचना दी थी। बाद में यह गोंडा जाकर के पति के साथ अपने रह कर रही थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण फिर यहीं पर आ गई थी। वही देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका रीता पांडेय के पिता राम राखन ने पति अभय पांडेय, ससुर गोकुल पांडेय, देवर शुभम और नंद सुभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर के तहरीर दिया है। जहां मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट हो पाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *