गाजियाबाद के मोदीनगर के कस्बा पतला में एक किसान के बैंक खाते से 11.65 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। किसान ने इस संबंध में निवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। और बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। कस्बा पतला निवासी किसान ओमकार सिंह का पंजाब एंड सिंध बैंक की पतला शाखा में खाता है। उनके खाते में गन्ने का भुगतान आता है। किसान के अनुसार, जुलाई माह में जब उन्होंने अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, तब उन्हें ठगी का पता चला। ओमकार सिंह ने बताया कि 4 जुलाई से 10 अक्टूबर के बीच चार माह की अवधि में नौ बार में कुल 11.65 लाख रुपए निकाले गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस ठगी में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत है। शुक्रवार को किसान ओमकार सिंह ने एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना से मुलाकात की और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके पैसे वापस नहीं हुए, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद में किसान के खाते से निकाले 11 लाख रुपए:बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप, प्रदर्शन की दी चेतावनी
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
