भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 1000 रुपए नहीं देने पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन सेक्टर 2 की उस विवादित कोठी (मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कैंप कार्यालय) के बाहर किया जाएगा, जिसे भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल का शीश महल बताया जाता है। इसकी घोषणा भारतीय जनता पार्टी BJP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने की है। अश्वनी शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर 2021 को मोगा की रैली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने तीसरी गारंटी देते हुए महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की घोषणा की । कल 22 नवंबर 2025 को फर्जीवाल (अरविंद केजरीवाल) की इस झूठी गारंटी के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन आज भी महिलाओं को उन पैसों का इंतजार है। फर्जीवाल (अरविंद केजरीवाल) को यह गारंटी फिर से याद दिलाने के लिए महिला मोर्चा, भाजपा पंजाब, 22 नवंबर को रोष मार्च निकालते हुए केजरीवाल के चंडीगढ़ वाले शीश महल का घेराव करेगी और तीसरी झूठी गारंटी का हिसाब मांगेगी । अश्वनी शर्मा द्वारा एक्स पर किए गए ट्रवीट में अरविंद केजरीवाल को Super CM बताते हुए कहा है कि लाेग उनसे ही जवाब मांग रहे हैं। वादे के बाद मिली थीं महिलाओं से बंपर वोट साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोगा में हुई रैली के दौरान पंजाब में महिलाओं के लिए वादा किया था कि अगर उनकी सरकार पंजाब में बनती है, तो राज्य की 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस वादे के साथ मुफ्त बिजली, पानी का भी वादा केजरीवाल ने किया। इन वादों का असर यह हुआ कि AAP ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में 92 सीटें जीतीं और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनाई। सरकार बनते ही सरकार ने मुफ्त बिजली, पानी के चुनावी वादे तो जल्द ही पूरे कर दिए, लेकिन महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं दी गई। मुख्यमंत्री भी कर चुके वादा पूरा करने का ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसी वर्ष ऐलान किया गया था कि वह अगले वर्ष मार्च माह में पेश होने वाले बजट में इसके लिए प्रावधान रखा जाएगा। वह 1000 नहीं बल्कि 1100 रुपए प्रति माह दिया जाएगा। AAP सरकार ये गारंटी पूरी कर दे तो पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की करीब 75 लाख महिलाओं को हर महीने ये रकम मिल सकती है।
महिलाओं के मुद्दे पर AAP को घेरेगी BJP:1000 देने के ऐलान के चार साल पूरे होने पर भाजपा महिलाएं करेंगी चंडीगढ़ में प्रदर्शन
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
