मुरादाबाद में मुस्लिम युवकों ने ग्रामीण के हाथ-पैर तोड़े:भगतपुर के गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हमला; 3 पर FIR

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मुरादाबाद के गांव में दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने एक किसान को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। दबंगों ने ग्रामीण को इतना मारा कि उसे मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में ग्रामीण के दांत टूट गए और उसे बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में एडमिट किया गया है।
भगतपुर पुलिस ने इस मामले में भोजपुर के सिडावली गांव निवासी सालगराम की तहरीर पर आरोपियों गुलफाम, आजम और मोसीम के खिलाफ FIR दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि घटना में हासिम, शमीर, शाहिद और अखलाक भी शामिल थे। मामले में इलाके के दरोगा पर आरोपियों को बचाने के आरोप लग रहे हैं। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सिडावली निवासी सालगराम का कहना है कि उनके खेत का रकबा भगतपुर थाना क्षेत्र में आता है। सालगराम ने कहा कि 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वह अपने खेत पर मौजूद था। तभी रास्ता निकालने को लेकर गांव के ही गुलफाम पुत्र पीरवक्श, आजम पुत्र अखलास और मोसीम पुत्र शाहिद ने उससे विवाद शुरू कर दिया।
ग्रामीण का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और फिर लाठी-डंडो से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हमलावर तब तक ग्रामीण को पीटते रहे जब तक वह लहूुलुहान होकर बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए।
पीड़ित का कहना है कि मामले में आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिसकी वजह से वह लगातार उन्हें धमका रहे हैं। इस मामले में इलाके के दरोगा की भूूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में 4 आरोपियों को एफआईआर से बाहर रखा गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *