वाराणसी की हवा पहुंची खराब की श्रेणी में:AQI गया 250 ,अब बिना रिफ्लेक्टर के नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

वाराणसी में सुबह लोगों ने प्रदूषण की चादर ओढ़े हुए शहर को देखा। सुबह-सुबह जैसे ही लोग घरों से निकले, उन्हें हवा में फैली धुंध ने साफ संकेत दे दिया कि हवा बेहद खराब हो चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इस स्तर की हवा खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। अब जानिए शहर के किस क्षेत्र में कितना रहा AQI शहर के प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ती दिखाई दी। भेलूपुर का AQI 230 दर्ज हुआ जो सीमा से काफी ऊपर है। अर्दली बाज़ार में 228 और मलदहिया में 231 का AQI रहा। बीएचयू जैसे हरे-भरे क्षेत्र में भी हवा ने राहत नहीं दी और वहां सूचकांक 240 पाया गया। इसी तरह निराला नगर में AQI 235 रहा। इन सभी आंकड़ों से स्पष्ट है कि पूरा शहर प्रदूषण की मार झेल रहा है और वायु गुणवत्ता में गिरावट हर इलाक़े में समान रूप से महसूस की जा रही है। विशेषज्ञ ने शहर की ट्रैफिक और बढ़ते ठंड को बताया वजह विशेषज्ञों का कहना है कि वायु प्रदूषण बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं—शहर में बढ़ता ट्रैफिक, निर्माण कार्यों से उठने वाली धूल, ठंड के मौसम की शुरुआत में हवा का भारीपन, और औद्योगिक गतिविधियों से निकलने वाला धुआं। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषक कण वातावरण में ऊपर नहीं उठ पा रहे, जिससे ये शहर की हवा में ही जमा होते जा रहे हैं। अधिक AQI दिखे तो पहने माक्स डॉक्टरों ने सलाह दी है कि ऐसे मौसम में लोग बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतें। सांस की बीमारी वाले मरीजों के लिए यह स्थिति खतरनाक हो सकती है। विशेषज्ञों ने अधिक समय घर के अंदर रहने, N95 या बेहतर गुणवत्ता वाले मास्क का उपयोग करने, पानी अधिक पीने और सुबह की सैर जैसे कार्यों को कुछ दिनों तक टालने की अपील की है। कोहरा : अब बिना रिफ्लेक्टर के नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा कोहरे को देखते हुए ऑटो, ई-रिक्शा में रिफ्लेक्टर जरूरी है। वाहनों में आगे सफेद, पीछे लाल और दोनों साइड पीले रंग का रिफ्लेक्टर होना चाहिए। ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके। बिना रिफ्लेक्टर के ऑटो, ई-रिक्शा सड़क पर नहीं चलेंगे। नियम नहीं मानने वाले इन वाहनों का 10 हजार तक का चालान भी होगा। संभागीय परिवहन कार्यालय में सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने ऑटो और ई-रिक्शा, बस, ट्रक यूनियन पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान एआरटीओ सुधांशु रंजन ने यूनियन पदाधिकारियों से कहा कि ठंड और कोहरे को देखते हुए अपना और यात्रियों का बचाव करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *