महिलाओं के मुद्दे पर AAP सरकार को घेरेगी BJP:कल चंडीगढ़ में किया जाएगा प्रदर्शन, 1000 देने के ऐलान के हुए 4 साल

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपए नहीं देने पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन चंडीगढ़ के सेक्टर 2 की उस विवादित कोठी (सीएम भगवंत सिंह मान के कैंप कार्यालय) के बाहर किया जाएगा, जिसे भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल का शीश महल बताया जाता है। इसकी घोषणा पंजाब BJP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की है। उन्होंने ने बताया कि 22 नवंबर 2021 को मोगा की रैली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने तीसरी गारंटी देते हुए महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की घोषणा की । कल 22 नवंबर 2025 को फर्जीवाल (अरविंद केजरीवाल) की इस झूठी गारंटी के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन आज भी महिलाओं को उन पैसों का इंतजार है। फर्जीवाल को यह गारंटी फिर से याद दिलाने के लिए महिला मोर्चा, भाजपा पंजाब, 22 नवंबर को रोष मार्च निकालते हुए केजरीवाल के चंडीगढ़ वाले शीश महल का घेराव करेगी और तीसरी झूठी गारंटी का हिसाब मांगेगी । अश्वनी शर्मा द्वारा एक्स (पहले ट्विटर) पर की गई पोस्ट में अरविंद केजरीवाल को सुपर CM बताते हुए कहा है कि लाेग उनसे ही जवाब मांग रहे हैं। वादे के बाद महिलाओं से मिली थीं बंपर वोट साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोगा में हुई रैली के दौरान पंजाब में महिलाओं के लिए वादा किया था कि अगर उनकी सरकार पंजाब में बनती है, तो राज्य की 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस वादे के साथ मुफ्त बिजली और पानी का भी वादा केजरीवाल ने किया। इन वादों का असर यह हुआ कि AAP ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में 92 सीटें जीतीं और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनाई। सरकार बनते ही सरकार ने मुफ्त बिजली और पानी के चुनावी वादे तो जल्द ही पूरे कर दिए, लेकिन महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं दी गई। मुख्यमंत्री भी कर चुके वादा पूरा करने का ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसी वर्ष ऐलान किया गया था कि वह अगले वर्ष मार्च माह में पेश होने वाले बजट में इसके लिए प्रावधान रखा जाएगा। वह 1000 नहीं बल्कि 1100 रुपए प्रति माह दिया जाएगा। AAP सरकार ये गारंटी पूरी कर दे तो पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की करीब 75 लाख महिलाओं को हर महीने ये रकम मिल सकती है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *