फर्रुखाबाद में अज्ञात युवक का शव मिला:दुर्घटना से मौत होने की आशंका, मृतक की फोटो थानों में भेजी गई

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। हजियापुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों ने शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद शव को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना से युवक की मौत हुई है। शव मिलने की सूचना पर लोग जा पहुंचे। इस दौरान शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शमशाबाद थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सभी थानों में सूचना भेज दी गई है और शव के फोटो भी प्रसारित किए गए हैं। मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *