लखनऊ में शिया समुदाय का महा अधिवेशन:28 नवम्बर को देशभर के शिया उल्मा का लगेगा जमावड़ा , समुदाय कि स्थिति पर होगी चर्चा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का वार्षिक अधिवेशन कि तैयारियां तेज हो गई । शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि 28 दिसम्बर को बड़ा इमामबाड़ा में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में देशभर के प्रमुख उलेमा, समुदाय प्रतिनिधि और बोर्ड के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में शिया मुसलमानों की वर्तमान स्थिति, उनके अधिकारों और वक्फ़ सम्पत्तियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। शिया समुदाय की स्तिथि पर चर्चा अधिवेशन के बारे में बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि यह बैठक समुदाय के सामने खड़ी चुनौतियों के बीच एक अहम कदम साबित होगी। उन्होंने देशभर के करोड़ों शिया मुसलमान शिक्षा, रोज़गार और सरकारी योजनाओं में उपेक्षित महसूस करते हैं। अधिवेशन हमारे हक की लड़ाई को मजबूत करने और समुदाय की आवाज को एक मंच देने का अवसर है। ‘सच्चर कमेटी की मांग’ शिया मुसलमानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति जानने के लिए सच्चर कमेटी जैसी अलग समिति बनाने की मांग पर अधिवेशन में प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। मौलाना अब्बास ने कहा सरकार की कई योजनाएँ शिया समुदाय तक नहीं पहुंचती है । हम अल्पसंख्यक में भी अल्पसंख्यक हैं, इसलिए हमारी सही स्थिति जानने के लिए अलग अध्ययन समिति जरूरी है। ‘सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वालो पर कार्रवाई हो’ मौलाना ने कहा कि अधिवेशन में वक्फ़ सम्पत्तियों की सुरक्षा भी प्रमुख मुद्दा रहेगा। वक्फ़ की जमीनें और इमारतें हमारी धार्मिक और सामाजिक धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हम मजबूत रणनीति पेश करेंगे । भ्रष्टाचार, कब्जे व अनुचित हस्तक्षेप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर बोर्ड अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करेगा। देश में जो नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *