बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 3 मौतें, 200 घायल:आयरलैंड-बांग्लादेश क्रिकेट मैच रुका, 10 मंजिला इमारत झुकी; कोलकाता तक महसूस हुए झटके

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह करीब 10:08 (भारतीय समयानुसार) बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था, जो ढाका से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। झटके इतने तेज थे कि इसके असर से एक दस मंजिला इमारत दूसरी तरफ झुक गई। वहीं, बांग्लादेश में चल रही बांग्लादेश-आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी रोक दी गई। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में 6 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक पुलिस ने 3 मौत की पुष्टि की है। भूकंप के बाद की तस्वीरें… भूकंप के बाद कपड़ा फैक्ट्री में भगदड़ गाजीपुर के श्रीपुर में भूकंप के दौरान भारी हादसा हो गया। घबराहट की वजह से एक बहुमंजिला इमारत से निकलने की कोशिश में भगदड़ मच गई, जिसमें 150 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। घटना डेनिमेक नाम की एक कपड़ा फैक्ट्री में हुई। घायलों को श्रीपुर उपजिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मजदूरों ने शिकायत की कि भूकंप आने के बाद अधिकारियों ने कारखाने का मेनगेट खोलने से इनकार कर दिया था। इससे दहशत फैल गई जिसकी वजह से ज्यादा लोग घायल हुए। कोलकाता में 20 सेकेंड तक झटके महसूस हुए कोलकाता में शुक्रवार सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 थी। अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कूचबिहार,दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और नादिया के कई इलाकों में इसका असर देखा गया। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *