अम्बेडकरनगर के शहजादपुर बाजार में पार्किंग नहीं, लोग परेशान:300 से अधिक दुकानें, शॉपिंग मॉल; जाम से व्यवसाय प्रभावित

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अम्बेडकरनगर की प्रमुख बाजार शहजादपुर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका सीधा असर स्थानीय व्यवसाय पर पड़ रहा है। शहजादपुर बाजार में 300 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें, आधा दर्जन से अधिक शॉपिंग मॉल और दो दर्जन से अधिक शोरूम हैं। यहां 100 से अधिक किराना दुकानें भी हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक थोक की दुकानें शामिल हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता खरीदारी के लिए इस बाजार में आते हैं। पार्किंग सुविधा के अभाव में लोग अपने वाहन सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े कर देते हैं। इससे दुकानों के सामने सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे बाजार में अक्सर जाम लग जाता है। त्योहारों के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम और भीड़भाड़ से बचने के लिए अब कई उपभोक्ता ऑनलाइन खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका सीधा नकारात्मक असर स्थानीय दुकानदारों के व्यवसाय पर पड़ रहा है। शहजादपुर के किराना व्यवसाइयों का कहना है कि यदि पार्किंग की उचित सुविधा उपलब्ध हो जाए, तो बाजार में जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी और व्यवसाय में भी सुधार होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है। स्थानीय जनप्रतिनिधि चुनाव के दौरान इस समस्या को दूर करने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इसे पूरा करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *