हरदोई में SBI की एगवां शाखा बंद होगी:13 साल पुरानी शाखा का सिकंदरपुर कल्लू में होगा विलय

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एगवां शाखा अब बंद होने जा रही है। इसका विलय सिकंदरपुर कल्लू शाखा में किया जाएगा। जिससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे। यह शाखा 13 साल पुरानी है। बैंक प्रबंधन ने बढ़ती परिचालन लागत, घटती उत्पादकता और गांव में पहले से कार्यरत दो सीएसपी केंद्रों को विलय का मुख्य कारण बताया है। बैंक ने डीएलआरसी समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि वर्ष 2012 में स्थापित यह ग्रामीण शाखा मुख्य रूप से कृषि कारोबार तक ही सीमित रही है। गांव में अन्य व्यावसायिक गतिविधियां नगण्य हैं। एगवां शाखा पिछले कई साल से घाटे में चल रही है। वहीं, गांव के दो सीएसपी केंद्र शाखा की तुलना में अधिक लेनदेन कर रहे हैं। जो ग्रामीणों की अधिकांश बैंकिंग जरूरतों को पूरा करते हैं। दूसरी ओर सिकंदरपुर कल्लू शाखा में बेहतर परिवेश, पर्याप्त स्टाफ और मजबूत ढांचा उपलब्ध है, जहां एगवां के ग्राहक पहले से ही अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के तहत विलय के मानदंडों की समीक्षा की गई है। बैंक ने आश्वासन दिया है कि सभी खातों, जमा, ऋण और ग्राहक सेवाओं को बिना किसी असुविधा के सिकंदरपुर कल्लू शाखा में स्थानांतरित किया जाएगा। शाखा बंद होने से पहले व्यापक सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *