हाथरस के बुढाइच गांव में 12 फीट का अजगर मिला:खेत में पानी लगाते समय दिखा, किसानों में दहशत का माहौल

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के बुढाइच गांव में खेत में पानी लगाते समय एक 12 फीट लंबा अजगर देखा गया। अजगर के अचानक दिखने से किसानों में दहशत फैल गई। यह घटना तब हुई जब एक किसान भूरी सिंह सुबह अपने खेत में पानी लगाने पहुंचा। क्षेत्र में इन दिनों राजबाई नहर की सफाई का कार्य चल रहा है, जिसके कारण आसपास के इलाकों में अजगरों की संख्या बढ़ने की खबरें हैं। किसान ने तत्काल स्नेक हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही डॉ. केपी सिंह और लव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गई। अजगर के दिखाई देने के बाद से क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल बना हुआ है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *