महोबा में भाजपा की एकता यात्रा निकली:सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर, बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में भारतीय जनता पार्टी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता संदेश यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित यह यात्रा यूपी सरकार के होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में निकाली गई। यह यात्रा श्री किशोर गोस्वामी महाविद्यालय से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जनतंत्र इंटर कॉलेज तक पहुंची। इसमें स्कूली बच्चों, युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। संदेश यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए “सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें” के नारे लगाए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।यात्रा मार्ग पर लोगों ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। जनतंत्र इंटर कॉलेज पहुंचने पर यात्रा का समापन हुआ। यहां उपस्थित लोगों ने लौह पुरुष सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए आपसी एकता, सौहार्द और देशभक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रप्रेम, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे भारत में यात्राएं निकालकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, चेयरमैन वैभव अरजरिया, ब्लॉक प्रमुख और भाजपा जिला प्रभारी संजीव शरण ऋषि ने भी सहभागिता की।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *