तरनतारन में हार के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक:चंडीगढ़ में प्रदेश प्रभारी बघेल बोले- हम भी जीते हैं एक उपचुनाव, सत्तादल हारा भी है

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

तरनतारन उप चुनाव हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में की है। बैठक लेने के लिए प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तरफ से वोट चोर गद्दी छोड़ मुहिम के तहत दिल्ली में गांधी ग्राउंड में होने वाली रैली के लिए जिला अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में बैठकें करने के लिए आदेश दिए हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान भूपेश बघेल से जब तरनतारन चुनाव में हार पर सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि सरकार बनने के तुरंत बाद सत्ता पक्ष की उपचुनाव में हार हुई थी। यही नहीं एक उपचुनाव हम भी जीते थे। गौर तलब है कि सीएम बनने के बाद भगवंत मान की संगरुर की संसदीय सीट पर चुनाव हुआ था, जहां आप पार्टी हार गई थी। बरनाला में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। हां निश्चित तौर पर हम यह चुनाव हारे हैं, इस पर चिंतन हुआ है ताकि भविष्य पर इसका असर नहीं पड़े। कांग्रेस के चुनाव के दौरान चौथे स्थान पर आने के सवाल का उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है और बस यही कहा कि “अगला सवाल” इस दौरान दिल्ली के बाद बिहार चुनाव में हार में वोट चोरी संबंधी पूछे सवाल पर भूपेश बघेल का कहना था कि बिहार में भी चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी की खूब मदद की है। पहले 65 लाख वोट काट दिए, बाद में 16 लाख ने आवेदन दिए और 21 लाख और जुड़ गए, 5 लाख का यह फायदा दिया। जिस दिन चुनाव की घोषणा की, तब 7 करोड़ 42 लाख मतदाता थे, जब मतदान हुआ तो 7 करोड़ 45 लाख हो गया, इस तरह से 73 लाख की मदद निर्वाचन आयोग ने की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *