हरदोई में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान:खेत में पेड़ से लटका मिला शव, दुपट्‌ट से लगाया फंदा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के सठियामऊ गांव में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की पहचान सुरेश की पुत्री सगीता के रूप में हुई है। उसने घर के पास स्थित खेत में नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। परिजनों के अनुसार, सगीता रोज की तरह लकड़ी तोड़ने खेत गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत पहुंचने पर उन्होंने सगीता का शव पेड़ से लटका हुआ पाया। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। सगीता अपने चार बहनों और तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थी। परिवार खेती-किसानी कर जीवन यापन करता है। परिजनों ने बताया कि सगीता का व्यवहार सामान्य था और घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। वे किशोरी द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों से पूरी तरह अनजान हैं। सूचना मिलने पर सांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *