उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 नवंबर को रामपुर का दौरा करेंगे। वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें भी करेंगे और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से पूर्वाह्न 11:50 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर पार्क, रामपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर लगभग 01:15 बजे, उपमुख्यमंत्री संत शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद, वे जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने जाएंगे। अपने दौरे के अंत में, उपमुख्यमंत्री जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे और एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
23 नवंबर को रामपुर आएंगे डीप्टी सीएम:सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे केशव प्रसाद मौर्य
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
