पीलीभीत में किराना दुकान में सेंधमारी:चोरों ने जाल काटकर 30 हजार रुपए का सामान चुराया, जांच में जुटी पुलिस

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पीलीभीत में टनकपुर-बरेली हाईवे किनारे स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने सेंधमारी की है। चोर दुकान से लगभग 30 हजार रुपए नकद और सामान चुराकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दुकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र की निरंजनकुंज कॉलोनी के बाहर हुई। कॉलोनी निवासी दुर्गा देवल की दुकान टनकपुर-बरेली हाईवे पर ही है। दुकान मालिक के अनुसार, चोरों ने पहले दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर शटर होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। पहले प्रयास में असफल रहने के बाद चोरों ने अपनी रणनीति बदली। वे दुकान के दूसरे हिस्से में पहुंचे और वहां शटर के बाहर लगे लोहे के जाल को काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने दुकान से नकदी और अन्य सामान चुराया। सुबह जब दुकान मालिक दुर्गा देवल अपनी दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और फील्ड यूनिट ने बारीकी से साक्ष्य और फिंगरप्रिंट एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा देवल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *