महिला को ब्लैकमेल कर रुपए हड़पे:आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी, मामला दर्ज

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हापुड़ में एक महिला को ब्लैकमेल कर उससे लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 8 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक महिला का आरोप है कि उसके साथ आठ महीने तक संबंध में रहे एक युवक ने उसके निजी फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिए। अब वह इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए अब तक डेढ़ लाख रुपए नकद और 80 हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से ले लिए हैं। इसके बावजूद आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। नगर के मजीदपुरा निवासी दानिश नामक युवक पर यह आरोप है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकियों से वह इतनी भयभीत है कि घर से बाहर निकलने या कहीं जाने से भी डर रही है। परेशान होकर महिला ने सदर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर एसएचओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *