मेरठ में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश:नशे में धुत पड़ोसी पर केस दर्ज, आरोपी फरार

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार देर शाम तब हुई जब बच्ची पड़ोस में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। जानकारी के मुताबिक, गांव का ही निवासी 45 वर्षीय बंटी नशे की हालत में बच्ची को बहाने से एक कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर पार्टी में मौजूद लोग दौड़कर कमरे तक पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी बंटी मौके से फरार हो गया। बच्ची के परिवार ने तुरंत परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी बंटी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बंटी शराब के नशे में अक्सर विवाद करता था और पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *