हरियाणा में ऑपरेशन ट्रैक डाउन को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने पुलिस के सभी अधिकारियों के साथ की रिव्यू मीटिंग की। इस मीटिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी CP, पुलिस अधीक्षक जुड़े। इसके अलावा रेंज के आईजी भी इस मीटिंग का हिस्सा रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में DGP ने सभी पुलिस अधिकारियों को कहा कि जिन्होंने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के दौरान अपना लक्ष्य पूरा किया है उनको एप्रीशिएट किया। DGP ने कहा कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन में गुरुग्राम पुलिस ने अच्छा काम किया, उन्होंने अपने टारगेट को शत प्रतिशत अचीव किया है। इसके साथ ही ऑपरेशन को एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है। टारगेट पूरा नहीं करने वालों को सात दिन का टाइम डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, जिन्होंने टारगेट पूरा नहीं किया उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। DGP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सभी पुलिस अधिकारियों को कहा कि स्टेट बॉर्डर पर नाके मजबूत किए जाएं। हर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी की वर्दी पूरी होनी चाहिए और कैप में होना चाहिए। सभी मुलाजिम की सेफ्टी की ध्यान रखा जाए। 15 इनामी क्रिमिनल पकड़े डीजीपी ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस ने 15 इनामी अपराधियों सहित 38 बड़े कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये 38 अपराधी इनामी बदमाश थे, जिन पर 50 हजार रूपए से 13 हजार रुपए तक का इनाम था। इन बड़े अपराधियों द्वारा कुल 220 वारदातों को अंजाम दिया गया। पुलिस ने 229 हथियार, 342 कारतूस, 8 मैगजीन के साथ-2 अन्य हथियार जैसे चाकू और तलवारें इत्यादि भी बरामद कीं। अपराधियों से कारें, चाकू, तलवार आदि भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। एक हफ्ते और चलेगा अभियान अभियान की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ को एक सप्ताह और बढ़ा दिया गया है, ताकि कुख्यात अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर राज्य को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन‘ हरियाणा को भयमुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस की निर्णायक उपलब्धि के रूप में उभरा है। डीजीपी ने बताया कि अभियान के तहत 1,941 अपराधियों की पहचान हुई। 1,392 अपराधी गिरफ्तार हुए। ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 4200 से अधिक आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे हैं।
हरियाणा में 7 दिन और चलेगा ऑपरेशन ट्रैकडाउन:डीजीपी की मीटिंग में फैसला, गुरुग्राम पुलिस ही अचीव कर पाई टारगेट, स्टेट नाकों पर सख्ती
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
