बरेली में हरहरपुर रोड पर हादसा, किसान की मौत:गन्ने से भरी ट्रॉली ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाफिजगंज में हरहरपुर रोड पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान सर्वेश्वर दयाल उर्फ चंदा बाबू की मौत हो गई। गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। किसान हाफिजगंज बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपने गांव बकैनिया लौट रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही वह हरहरपुर रोड पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सर्वेश्वर दयाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल किसान को तुरंत बरेली ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक सर्वेश्वर दयाल के दो विवाहित पुत्र हैं। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *